गलतियों से सीखता व सुधरता है इंसान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति घुरूहूपट्टी के तत्वावधान में बाल गृह पक्का पोखरा में किया गया। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. गिरीश चंद्र दूबे ने मां विध्यवासिनी के चित्र पर माल्यापर्ण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 07:49 PM (IST)
गलतियों से सीखता 
व सुधरता है इंसान
गलतियों से सीखता व सुधरता है इंसान

जासं, मीरजापुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति घुरुहूपट्टी के तत्वावधान में बाल गृह पक्का पोखरा में किया गया। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. गिरीश चंद्र दूबे ने मां विध्यवासिनी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिकाओं ने प्रतिभाग किए अतिथियों का स्वागत सरस्वती वंदना से किया। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि आज का दिन विशेष है। दुनिया में सभी के द्वारा गलतियां की जाती है। गलती करके ही लोग सीखते हैं व सफलता प्राप्त करते हैं। हमे बराबरी का भाव रखना चाहिए। हम सशक्त के साथ घर का उजाला बनें। किसी को रोल मॉडल बनाएं और उसे अपने जीवन में उतारें। एडीएम वित्त व राजस्व यूपी सिंह ने कहा कि महिलाओं को असमानता का सामना करना पड़ता है उनको दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का एहसास पैदा करना है। मंजू यादव, डा. रमेश नगीना सिंह, नीलू सिंह, संध्या पाठक, शांति तिवारी, 181 स्टाफ बालिका गृह की अधीक्षक अर्चना सिंह, आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी