दहेज व घरेलू हिसा से बचाव के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिले भर में सोमवार को गांव स्तर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:22 PM (IST)
दहेज व घरेलू हिसा से बचाव के लिए किया जागरूक
दहेज व घरेलू हिसा से बचाव के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले भर में सोमवार को गांव स्तर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मड़िहान स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति कार्यक्रम की तस्वीर साझा की गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद दुबे, महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश व महिला शक्ति केंद्र से दिव्या जायसवाल ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। साथ ही घरेलू हिसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह रोकने पर जोर दिया। वहीं पूजा मौर्या, मद्धेशिया, रजनी, श्रृंखला, नगीना सिंह ने दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिसा से बचाव के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी