प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

लहंगपुर कस्बे के पास स्थित दादर गांव में मंगलवार को सुबह प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर दोनो के परिजनों ने गंभीरावस्था में युवक युवती को अलग अलग चिकित्सालयों में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 07:42 PM (IST)
प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती
प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

जासं लालगंज, (मीरजापुर): लहंगपुर कस्बे के पास स्थित दादर गांव में मंगलवार को सुबह प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर दोनो के परिजनों ने गंभीरावस्था में युवक युवती को अलग-अलग चिकित्सालयों में भर्ती कराया। प्रेमिका की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह युवती युवक के घर में बेहोश की हालत में मिली तो सभी भौचक्के रह गए।

बताया गया कि लालगंज थाना अंतर्गत लहंगपुर कस्बा के पास दादर गांव मोहनलाल राजभर की विवाहिता पुत्री और पड़ोस के इंद्रजीत पुत्र शिवजतन के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच गर्मी में विवाहिता की शादी बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुनेन्दर राजभर के साथ हो गई। युवती अपने ससुराल चली गई। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए मायके लालगंज आई थी। उसी रात अपने प्रेमी इंद्रजीत के साथ गायब हो गई। देर रात तक परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह युवती के पिता ने लालगंज थाने में उसके गुमशुदगी की तहरीर देते हुए उसकी तलाश करने की मांग की। परिजन युवती की तलाश कर रहे थे कि मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि युवती पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत के घर में बेहोश पड़ी है। इंद्रजीत भी अचेत है। दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। यह सुन सभी भौचक्के रह गए। बताया कि इंद्रजीत के साथ युवती गायब होगी यह किसी ने नहीं सोचा था। क्योंकि इंद्रजीत प्रतिदिन अपने घर पर दिखाई दे रहा था इसीलिए उसपर किसी को शक नहीं हुआ कि विवाहिता उसके यहा है। जानकारी होने पर परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां विवाहिता को चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी