लालीपाप दौड़ में नन्हें मुन्नों ने की भागीदारी

बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर बुधवार को यम द्वितीया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सामान्य ज्ञान, लालीपाप व बैलून फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 09:36 PM (IST)
लालीपाप दौड़ में नन्हें मुन्नों ने की भागीदारी
लालीपाप दौड़ में नन्हें मुन्नों ने की भागीदारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर बुधवार को यम द्वितीया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सामान्य ज्ञान, लालीपाप व बैलून फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेता इस प्रकार रहे। सामान्य ज्ञान सब जूनियर वर्ग में देवेश, अनरव, हर्षित, दिव्यांश। जूनियर वर्ग में वेदांत, स्नेही, रोहित, अनुष्का, तनुश्री व कनिष्का। सीनियर वर्ग गोपाल जी, शिवांशु, रामाश्री। लालीपाप दौड़ में ताप्सी श्रीवास्तव, आराध्या, ऋद्धिमा। बैलून फोड़ में मानस वर्मा, रक्षित, लक्ष्य थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता प्रभात कुमार श्रीवास्तव व संचालन आश्लेष श्रीवास्तव ने किया। दिलीप श्रीवास्तव एड़, सुधांशु अस्थाना, अनिल वर्मा, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, हरिशंकर श्रीवास्तव, आशु वर्मा, पुलक व निखिल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी