आर-पार की लड़ाई को तैयार लेखपाल

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने सदर तहसील में गुरुवार को भी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए कलमबंद हड़ताल किया। लेखपालों ने पेंशन विसंगतियों को दूर करने के साथ ही वाहन भत्ता की पुरजोर मांग किया। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा ने कहा कि लेखपाल हठधर्मी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। लेखपाल सरकार से पेंशन व एसीपी विसंगति दूर करने वेतन उच्चीकरण प्रोन्नति राजस्व लेखपाल का पद नाम बदलने आधारभूत सुविधा देने की जायज मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:24 PM (IST)
आर-पार की लड़ाई को तैयार लेखपाल
आर-पार की लड़ाई को तैयार लेखपाल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने सदर तहसील में गुरुवार को भी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए कलमबंद हड़ताल किया। लेखपालों ने पेंशन विसंगतियों को दूर करने के साथ ही वाहन भत्ता की पुरजोर मांग की। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा ने कहा कि लेखपाल हठधर्मी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। लेखपाल सरकार से पेंशन व एसीपी विसंगति दूर करने, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति, राजस्व लेखपाल का पद नाम बदलने, आधारभूत सुविधा देने की जायज मांग कर रहे हैं।

जिलामंत्री अवनीश पटेल ने कहा कि वाहन भत्ता बिना क्षेत्र में जाकर काम करना संभव नहीं है। सरकार लेखपाल की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। क्षेत्र में जाने के लिए वाहन भत्ता कम मिलने से परेशानी हो रही है। सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि लेखपालों की जायज मांगों को सरकार को हर हाल में पूरा करना होगा। तहसील मंत्री बेनू यादव ने कहा की वर्ष 2018 में हड़ताल के दौरान सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि एक महीने में आपकी मांगों को मान लिया जाएगा, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया है। ओम प्रकाश उपाध्याय मीडिया प्रभारी, धीरज किशोर सिंह, वंदना शुक्ला, सुशील तिवारी, दिनेश कुमार पांडेय, राजेंद्र प्रसाद सरोज, तमन्ना बेगम, मंगला प्रसाद द्विवेदी, नम्रता सिंह, वंदना शुक्ला, शिल्पी गुप्ता, मनोज मिश्र, अंकेश, शुभम श्रीवास्तव, बेबी विश्वकर्मा, श्रीराम, दिनेश पांडेय, अजितनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील में भी लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष ईशनारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलमबंद हड़ताल किया। इस दौरान जगदीश सिंह, कृष्णचंद्र, विदेश कुमार मौर्य, सपना मौर्य, लालचंद्र, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी