प्रदेश की कानून व्यवस्था हो गई ध्वस्त : राजेशपति

पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी द्वारा कछवां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 05:41 PM (IST)
प्रदेश की कानून व्यवस्था
हो गई ध्वस्त : राजेशपति
प्रदेश की कानून व्यवस्था हो गई ध्वस्त : राजेशपति

जासं, कछवां (मीरजापुर) : पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी ने कछवां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। इस समय अपराधियों के हाथ में सरकार का नियंत्रण चल रहा है। आज लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कब किसके साथ कोई घटना हो कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेसजनों को आगाह किए कि सारे कार्यकर्ता पूरी शक्ति एवं निष्ठा के साथ एकजुट होकर सरकार की दमनकारी नीतियों को जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करें। जिससे आने वाले समय में इस सरकार को बेनकाब किया जा सके। सरकार हर मामले में फेल चल रही। नागरिकता बिल लाकर जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक सोची-समझी योजना से जनता बेरोजगारी महंगाई आर्थिक इस स्थिति के विषय में न सोच सके। इनके नीतियों को हम कांग्रेसजनों को एकत्रित होकर जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। अध्यक्षता श्रीराम पांडेय संचालन अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। कृष्णदत्त उपाध्याय, रंगबहादुर राय, आनंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय सेठ, बुलेट गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजकमल शुक्ला, मुख्तार अहमद आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी