थानों का निरीक्षण कर अपराधों की विवेचना, पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर

पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह द्वारा रविवार दोपहर थाना अदलहाट पर थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों व विवेचक गण के साथ गोष्ठी की गई। इसमें अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण की जानकारी ली गई। उपस्थित सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिग व पैदल गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 11:18 PM (IST)
थानों का निरीक्षण कर अपराधों की  विवेचना, पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर
थानों का निरीक्षण कर अपराधों की विवेचना, पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर

जासं, अदलहाट मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह द्वारा रविवार दोपहर थाना अदलहाट पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों व विवेचक गण के साथ गोष्ठी की गई। इसमें अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण की जानकारी ली गई। उपस्थित सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिग व पैदल गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संगीन अपराध, एसआर केसेज, पाक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, गोवंश से संबंधित मुकदमों, ईसी एक्ट के अभियोग, चोरी व लूट आदि अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की। साथ ही लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा लंबित प्रार्थना पत्र, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस, सम्मन, वारंट, टाप टेन अपराधी की निगरानी, एचएस की निगरानी, मालों का निस्तारण व अन्य पुलिस कार्रवाई की व्यापक समीक्षा की गई। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने निर्देशित किया कि आइजीआरएस प्रार्थना पत्रों के जांच कर्ता मौके पर अवश्य जाएं। समीक्षा गोष्ठी के बाद थाना अदलहाट के कार्यालय व रखे अभिलेखों, कंप्यूटर कक्ष, बैरिक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार हितेंद्र कृष्ण, पीआरओ पुलिस अधीक्षक के अलावा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, एसएसआई विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, परमात्मा नंद यादव, संजीव सिंह आदि रहे।

दो उप निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

जासं, जमालपुर : पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने रविवार को दोपहर बाद स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। अपने हल्के के संगीन अपराधियों का नाम न बता पाने पर उपनिरीक्षक रामायण तिवारी और देवेंद्र प्रसाद यादव से स्पष्टीकरण मांगा। एसपी ने बैरक, मोर्चाघर, मेस, शौचालय, बीट रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार,अभिलेख,लावारिस गाड़ियों और परिसर की साफ-सफाईका निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि डवक चौकी के लिए पसही गांव में तीन बिस्वा जमीन की तलाश कर ली गई है। इस दौरान पीआरओ रामकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, हितेंद्र कृष्ण, थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी, शेरवां चौकी इंचार्ज पंकज राय, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, हरेराम दूबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी