पति 21 दिन से लापता पत्नी ने लगाई गुहार

शहर कोतवाली के घुरहूपट्टी निवासी सुमन अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लापता पति की खोज करने की गुहार लगाई है। सुमन अग्रवाल ने बताया कि उनके पति योगेंद्र अग्रवाल (55) बीते एक मार्च 2020 से घर नहीं लौटे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पति का कुछ लोगों से पैसों का लेनदेन था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 08:03 PM (IST)
पति 21 दिन से लापता पत्नी ने लगाई गुहार
पति 21 दिन से लापता पत्नी ने लगाई गुहार

जासं, मीरजापुर : शहर कोतवाली के घुरहूपट्टी निवासी सुमन अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लापता पति की खोज करने की गुहार लगाई है। सुमन अग्रवाल ने बताया कि उनके पति योगेंद्र अग्रवाल (55) बीते एक मार्च 2020 से घर नहीं लौटे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पति का कुछ लोगों से पैसों का लेनदेन था। वे पैसा लौटने के लिए समय मांग रहे थे। इसके चलते कुछ समय से परेशान थे। उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी थी। बीते 29 फरवरी को उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली इसके बाद एक मार्च से वे लापता हो गए। सुमन ने बताया कि कानपुर के रतनपुर पनकी से रवि प्रजापति नाम का लड़का आया है जिसके आने के बाद से ही यह परेशानी शुरू हुई। महिला ने बताया कि उसके घर में बड़ा बेटा, बड़ी बहू, छोटा बेटा और मेरा छोटा नाती है और हम सब को जान से मारने की धमकी मिली है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हमारी जमीन जायदाद को लेकर मेरे देवर से कोर्ट विवाद भी चल रहा है। महिला ने पति को तलाशने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने लापता योगेंद्र का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी