सड़क पर घूमना पड़ा भारी चार के खिलाफ केस दर्ज

थाना क्षेत्र के सोनकर बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित सरकारी हैंडपंप चार दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप बनवाने के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करावाया लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। इस संबंध प्रभारी एडीओ पंचायत पीयूष दूबे ने बताया कि हैंडपंप मरम्मत के लिए सचिव तथा ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है जल्द ही मरम्मत कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 04:08 PM (IST)
सड़क पर घूमना पड़ा भारी
चार के खिलाफ केस दर्ज
सड़क पर घूमना पड़ा भारी चार के खिलाफ केस दर्ज

हलिया : थाना क्षेत्र के हलिया बाजार में चक्रमण के दौरान उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र गुप्ता ने लॉकडाउन में अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते पाए जाने पर हलिया कस्बा निवासी चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि लाकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (जासं)

ग्रामीणों में बांटा साबुन व मॉस्क

राजगढ़ : विकास खंड राजगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खोराडीह में ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह ने मॉस्क, डेटॉल साबुन ग्रामीणों में वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस समय बाजार में मास्क उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध है तो इतने महंगे दाम पर बिक रहे हैं कि ग्रामीण खरीद नहीं पा रहे हैं। (जासं)

हैंडपंप खराब, पानी की दिक्कत

हलिया : थाना क्षेत्र के सोनकर बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित सरकारी हैंडपंप चार दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप बनवाने के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाया लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। प्रभारी एडीओ पंचायत पीयूष दूबे ने बताया, हैंडपंप मरम्मत के लिए सचिव तथा प्रधान को निर्देशित किया गया है, जल्द मरम्मत कराया जाएगा। (जासं)

chat bot
आपका साथी