प्रधान बोले, बढ़ाएं काम की गति नहीं तो इस्तीफा

विकास खंड के चर्चित ग्राम पंचायत हसरा के प्रधान सुनील कुमार ने मंगलवार को बीडीओ संग ब्लाक के अन्य अधिकारियों पर गांव में विकास कार्य रोकने तथा हिलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए प्रधान पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 08:27 PM (IST)
प्रधान बोले, बढ़ाएं काम 
की गति नहीं तो इस्तीफा
प्रधान बोले, बढ़ाएं काम की गति नहीं तो इस्तीफा

जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : विकास खंड के चर्चित ग्राम पंचायत हसरा के प्रधान सुनील कुमार ने मंगलवार को बीडीओ, ब्लाक के अन्य अधिकारियों पर गांव में विकास कार्य रोकने तथा हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए प्रधान पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। प्रधान ने बताया कि लोकल राजनीति के प्रभाव में ब्लाक कार्यालय चल रहा है। ग्राम पंचायत हसरा का विकास को रोकने की चाल पर तमाम अड़चने डाला जा रहा है। अधिकारियों के पेच से शौचालय, एमडीएम व पेयजल की समस्या चरम पर हो गई है। इसके बाद भी विकास खंड गंभीर नहीं हो रहा है लेकिन बराबर ट्रांसफर व पो¨स्टग कर सभी विकास कार्यो को रोका जा रहा है। प्रधान ने आरोप लगाया, अधिकारियों के दबाव में ग्राम सचिव भी मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे है। हालांकि लोगों की मान मनौव्वल के बाद प्रधान शांत हुए। अगर जल्द ही विकास कार्य को आगे नहीं बढ़ाया तो इस्तीफा दे दूंगा।

chat bot
आपका साथी