गणेश गंभीर को नवगीत साहित्य का देंगे सम्मान

वरिष्ठ नवगीतकार गणेश गंभीर को वर्ष 2020 के लिए रामानुज त्रिपाठी स्मृति नवगीत सम्मान दिया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को आयोजक संस्था रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुलतानपुर में की गई। कोरोना कहर की समाप्ति के बाद समारोह पूर्वक यह सम्मान दिया जाएगा। अन्य विधाओं में भी अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। कई वर्षों से बालसाहित्य और गीत/नवगीत साहित्य के सृजन एवं नवगीत आलोचना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों कोरामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुलतानपुर उ.प्र. द्वारा सम्मान दिया जाता रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक दिनेश सिंह चित्रेश ने बताया कि महामारी से अवमुक्ति मिलने पर सुल्तानपुर में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में सभी सम्मान्य साहित्यकारों को संस्था की ओर से अंगवस्त्रम् स्मृति चिह्न सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा। गणेश गंभीर को यह सम्मान नवगीत में किए उनके विशेष कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 08:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 06:11 AM (IST)
गणेश गंभीर को नवगीत 
साहित्य का देंगे सम्मान
गणेश गंभीर को नवगीत साहित्य का देंगे सम्मान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : वरिष्ठ नवगीतकार गणेश गंभीर को वर्ष 2020 के लिए रामानुज त्रिपाठी स्मृति नवगीत सम्मान दिया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को आयोजक संस्था रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुल्तानपुर में की गई। कोरोना कहर की समाप्ति के बाद समारोह पूर्वक यह सम्मान दिया जाएगा। अन्य विधाओं में भी अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। कई वर्षों से बालसाहित्य और गीत/नवगीत साहित्य के सृजन एवं नवगीत आलोचना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों को'रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुलतानपुर उ.प्र'. द्वारा सम्मान दिया जाता रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक दिनेश सिंह चित्रेश ने बताया कि महामारी से अवमुक्ति मिलने पर सुल्तानपुर में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में सभी सम्मान्य साहित्यकारों को संस्था की ओर से अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा। गणेश गंभीर को यह सम्मान नवगीत में किए उनके विशेष कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी