भटौली पुल पर सुविधा शुल्क लेकर पास किए जा रहे चारपहिया वाहन

टौली पक्का पुल अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुआ है और अप्रोच रोड का काम चल रहा है। इस समय सिर्फ दोपहिया वाहनों के लिए ही आवागमन खोला गया है। इस स्थिति का फायदा उठाने के लिए अब यहां जुगाड़ तंत्र सक्रिय हो गया है चारपहिया वाहनों को पास कराने के नाम पर वसूली करने का खेल शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:53 PM (IST)
भटौली पुल पर सुविधा शुल्क लेकर पास किए जा रहे चारपहिया वाहन
भटौली पुल पर सुविधा शुल्क लेकर पास किए जा रहे चारपहिया वाहन

जागरण संवाददाता, कछवां, (मीरजापुर) : भटौली पक्का पुल अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुआ है और अप्रोच रोड का काम चल रहा है। इस समय सिर्फ दोपहिया वाहनों के लिए ही आवागमन खोला गया है। इस स्थिति का फायदा उठाने के लिए अब यहां जुगाड़ तंत्र सक्रिय हो गया है चारपहिया वाहनों को पास कराने के नाम पर वसूली करने का खेल शुरू हो गया। इससे कई बार यहां विवाद की स्थिति भी पैदा होती है।

भटौली पुल के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों व अन्य लोगों ने ही कमाई का अच्छा साधन बना लिया है। भूले भटके चारपहिया वाहन सवार अगर यहां आते हैं तो उनसे सुविधा शुल्क लेकर दूसरी तरफ जाने दिया जाता है। यह काम पिछले दो दिनों से शुरू हुआ है। पहले भटौली की तरफ लोहे का गर्डर लगाकर रास्ता ब्लाक किया गया था जिसमें एक उखाड़ दिया गया है और चारपहिया वाहन जाने का रास्ता बन गया। वहीं बरैनी की तरफ से भी मिट्टी भरकर रखे चार ड्रम में से एक हटा दिया गया है। जिसमें से चारपहिया वाहन आसानी से निकल सकते हैं। अब कुछ लोग यहां सक्रिय हैं जो पुल की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों की पहले फोटो खींचते हैं और दबाव में लेकर वसूली की जाती है। इससे यहां चल रहे काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। क्षेत्र के धनंजय गुप्ता, संतोष ¨सह आदि ने ऐसा काम कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

दोनों तरफ सुरक्षाकर्मी फिर भी वसूली

दो पहिया वाहनों के लिए पुल शुरू होने के बाद ही दोनों तरफ का रास्ता चारपहिया के लिए बंद कर दिया गया था और दोनों ओर स्थानीय पुलिस व होमगा‌र्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद यहां वसूली का काम शुरू कर दिया गया, यह जांच का विषय है क्योंकि जो गर्डर हटाया गया, वह बिना स्थानीय कर्मचारियों या पुलिस की सहमति के संभव नहीं है।

chat bot
आपका साथी