धान क्रय केंद्र प्रभारी सहित 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संतनगर स्थित धान क्रय केंद्र में व्यापक पैमाने पर गड़बड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:34 PM (IST)
धान क्रय केंद्र प्रभारी सहित 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धान क्रय केंद्र प्रभारी सहित 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : संतनगर स्थित धान क्रय केंद्र में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने पर गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 60 लोगों के खिलाफ लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि संत नगर के धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के साथ भेदभाव करते हुए मनमाने तरीके से धान खरीद में गड़बड़ी की गई है। इस संबंध में जांच कराई गई और जांच में शिकायत सत्य पाए जाने पर स्थानीय लेखपाल लल्लन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र प्रभारी सहित 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक लालगंज सुभाष चंद्र राय ने दी।

chat bot
आपका साथी