ट्रैक्टर पर धान लाद हफ्तेभर से तौल के इंतजार में किसान

हलिया विकास खंड स्थित विपणन केंद्र मवई कलां में किसान ट्रैक्टर पर धान लादकर हप्तों से अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्य के अनुसान क्रय पूर्ति हो जाने के कारण तौल का काटा कम कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 10:54 PM (IST)
ट्रैक्टर पर धान लाद हफ्तेभर  से तौल के इंतजार में किसान
ट्रैक्टर पर धान लाद हफ्तेभर से तौल के इंतजार में किसान

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : हलिया विकास खंड स्थित विपणन केंद्र मवई कलां में किसान ट्रैक्टर पर धान लादकर हप्तों से अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्य के अनुसान क्रय पूर्ति हो जाने के कारण तौल का काटा कम कर दिया गया है। जिसके कारण किसानों के धान तौल की गति धीमी चल रही है। एक काटे पर प्रतिदिन के औसत की खरीद के कारण विलंब हो रहा है। पूर्व में छह कांटे से तौल की जाती थी लक्ष्य पूरा होने पर मात्र एक कांटे से तौल हो रही है। किसानों ने क्रय केंद्र पर कांटा बढ़ाने के लिए डीएम से मांग की है।

इस संबंध में विपणन केंद्र प्रभारी रामकृष्ण दुबे ने बताया कि खरीद का लक्ष्य 80 हजार क्विटल पूरा हो गया है।फिर भी किसानों की धान खरीदी जा रही है।पड़ोसी ब्लॉक लालगंज के किसानों के भी 40फीसद धान की खरीद विपणन केंद्र पर की जा चुकी है। समयावधि तक धान की खरीद की जाएगी। एक कांटा होने के कारण खरीद में विलंब हो रहा है। वर्तमान समय में 95 हजार क्विटल धान की खरीद की जा चुकी है लेकिन किसी भी किसान की धान खरीद से वंचित नहीं होगी। क्रय केंद्र पर एक कांटा होने से गति धीमी हो गई है। वही किसानों का कहना है कि मौसम भी खराब हो गया है आसमान में बादल छाए हुए हैं ऐसी स्थिति में धान भींग सकती है।

chat bot
आपका साथी