उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज मीरजापुर में करेंगे संगठन कार्यों की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा हेलीपेड, अष्टभुजा पर आएंगे। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के बाद माध्यमिक-उच्च शिक्षा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 08:34 AM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 08:34 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज मीरजापुर में करेंगे संगठन कार्यों की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज मीरजापुर में करेंगे संगठन कार्यों की समीक्षा

मीरजापुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास कार्य व कानून-व्यवस्था की समीक्षा में लगे हैं तो उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य संगठन के काम में लगे हैं। इसी क्रम में आज उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा मीरजापुर में संगठन के कार्यो की विधिवत समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज हेलीपेड, अष्टभुजा पर आएंगे। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के बाद माध्यमिक और उच्च शिक्षा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन को गति देने पर चर्चा करेंगे। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में होने वाली इस समीक्षा बैठक में उनका मुख्य फोकस चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर रहने की संभावना है।

प्रत्येक बूथ पर 50-50 मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य प्रत्येक बूथ अध्यक्षों को दिया गया है। बैठक के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देंगे। 

chat bot
आपका साथी