नागरिकता संशोधन कानून समझाने पहुंचे डीएम-एसपी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही भ्रांतियों व अफवाहों को दूर करने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इससे जुड़े पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी सड़क पर उतरे और नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े पंफ्लेट बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 05:19 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून समझाने पहुंचे डीएम-एसपी
नागरिकता संशोधन कानून समझाने पहुंचे डीएम-एसपी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही भ्रांतियों व अफवाहों को दूर करने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इससे जुड़े पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी सड़क पर उतरे और नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े पंफ्लेट बांटे।

नगर के बड़ा इमामबाड़ा नटवां मोहल्ले में मस्जिद के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पंफ्लेट बांटा। अधिकारियों ने युवा वर्ग के लोगों को बताया कि इस अधिनियम से किसी को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि नागरिकता छीनने के लिए। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं तथा जनपद में अमन, शांति व कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग दें। अधिकारियों ने आम लोगों को बताया कि इस कानून के बारे में बारे जो अफवाहें व भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वे निराधार हैं। इससे भारतीय नागरिकों पर काई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अधिकारियों ने युवाओं को समझाते हुए कहा कि किसी भी चीज का विरोध करने से पहले तथ्यों को समझना चाहिए। साथ ही बुजुर्गो को भी यह समझाया गया कि वे अपने परिवार के लोगों, खासकर युवाओं को इसके बारे में जरुर बताएं। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि प्रशासन जिले में शांति व भाईचारा कायम रखने के लिए प्रयासरत है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी