पेंट माय टायलेट डाक्यूमेंट्री फिल्म की शू¨टग आज से

पेंट माय टॉयलेट अभियान के पूरे प्रदेश में जिले के छानबे क्षेत्र के गोगांव ग्राम की प्रधान का चयन किए जाने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर हैं। बुधवार की सुबह केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम गांव में भ्रमण कर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएगी। 11 फरवरी को राजस्थान के कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोगांव ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 08:47 PM (IST)
पेंट माय टायलेट डाक्यूमेंट्री
फिल्म की शू¨टग आज से
पेंट माय टायलेट डाक्यूमेंट्री फिल्म की शू¨टग आज से

जासं, जिगना (मीरजापुर) : पेंट माय टॉयलेट अभियान के पूरे प्रदेश में जिले के छानबे क्षेत्र के गोगांव ग्राम की प्रधान का चयन किए जाने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर हैं। बुधवार की सुबह केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम गांव में भ्रमण कर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएगी। 11 फरवरी को राजस्थान के कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोगांव ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगे। छानबे के एडीओ पंचायत विनोद गौड़ ने बताया कि इसकी तैयारी के लिए मंगलवार की सुबह से जनपद स्तरीय अधिकारियों ने डेरा डाल रखा है। सुबह से शाम तक गांव की गलियों एवं शौचालयों को चमकाया जा रहा है। गोगांव ग्राम पंचायत में कुल 979 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सभी शौचालयों पर पें¨टग चित्रकारी के उपरांत स्वच्छता के नारे लिखे जा रहे हैं। डेढ़ सौ सफाई कर्मियों की फौज गली कूचे में सफाई अभियान में जुटी रही। यहां डेढ़ दर्जन कुशल पेंटर को लगाया गया है जो कि पूरे दिन स्कूल एवं व्यक्तिगत शौचालयों पर चित्रकारी करते रहे। केंद्रीय टीम के सामने कोई कमी बाकी न रह जाए, इसके लिए जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन गांव में लगातार आवश्यक निर्देश देती रहीं।

chat bot
आपका साथी