कसेरवा जंगल में अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन

बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मानवाधिकार मिशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। इसमें सबसे बड़ी मांग यह रही कि मड़िहान के कसेरवा जंगल में हो रहे पत्थर के अवैध खनन को तत्काल बंद कराया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 07:35 PM (IST)
कसेरवा जंगल में अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन
कसेरवा जंगल में अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मानवाधिकार मिशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। इसमें सबसे बड़ी मांग यह रही कि मड़िहान के कसेरवा जंगल में हो रहे पत्थर के अवैध खनन को तत्काल बंद कराया जाए। इसके अलावा शहर में जगह-जगह चल रही मीट, मांस की दुकानों को एक जगह पर लगाने की मांग भी कार्यकर्ताओं ने की। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि मोहर्रम को देखते हुए बसहीं, इमामबाड़ा, मकरीखोह, पुरी कटरा, तरकापुर में पुलिस ड्यूटी व सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए ताकि शांतिप्रिय ढंग से कार्यक्रम सफल हो सके। इसके अलावा शहर में पशुओं की बड़ी संख्या की वजह से रास्ते पर अवरोध हो रहा है। इन पशुओं को एक जगह इकट्ठा करने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं जिले की कई सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, इसकी वजह से कई जगह पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों की मरम्मत का काम किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में जयशंकर सोनी, दिलावर खां, आशीष कुमार कनौजिया, किशन सोनकर, शैल अग्रहरि, रवि जायसवाल, मुन्ना खां, सुरेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी