बेटियों ने हिमालय से सीमा तक लहराया परचम

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकासखंड राजगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव तेंदुआ कला मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Dec 2017 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 25 Dec 2017 08:36 PM (IST)
बेटियों ने हिमालय से सीमा तक लहराया परचम
बेटियों ने हिमालय से सीमा तक लहराया परचम

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकासखंड राजगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव तेंदुआ कला में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया है। एडिशनल एसपी नक्सल अजय कुमार ¨सह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा आज देश की बेटियों ने हिमालय से लेकर सीमा तक अपना परचम फहराया है। उन्होंने कहा आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। आज की बेटियां भारत और विश्व में अपना नाम कमा रही हैं और आगे बढ़ रही

है। इसलिए बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए और लड़कियों को स्कूल जरुर भेजें।पढ़ने- लिखने से बुद्धि का विकास होता है। उन्होंने बताया नक्सल क्षेत्र के इस गांव में पुलिस कम्युनिटी सेंटर भी खुला है। जिसमें गरीब छात्राओं के लिए निशुल्क सिलाई-कढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। जिससे लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो रही

है और आगे बढ़ रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र ¨सह, सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी रामनगीना यादव, ओम प्रकाश ¨सह, मंगला आदि उपस्थित थे।

-जंगल में कांबिग

एडिशनल एसपी अजय कुमार ¨सह गोष्ठी के बाद बाबा सिद्धनाथ की दरी के पास के जंगल में कांबिग करने के लिए गए। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को अपरचित या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। इस दौरान उन्होंने अपना तथा थाना का सीयूजी नंबर भी ग्रामीणों को दिया।

chat bot
आपका साथी