महंगे ईंधन के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तीस फीसद की गिरावट के बावजूद देश में दाम न कम होने का कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पेट्रो पदार्थों की कीमतों पर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2020 06:08 AM (IST)
महंगे ईंधन के विरोध में  कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
महंगे ईंधन के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जासं, मीरजापुर : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तीस फीसद की गिरावट के बावजूद देश में दाम न कम होने का कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पेट्रो पदार्थों की कीमतों पर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम में 40 फीसद कमी लाकर आम जनता को लाभ दिया जाए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने बताया कि जब कीमतें घट रही हैं तो भी सरकार लोगों को इसका लाभ नहीं दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो दाम कम किए जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जबकि आम लोग, गरीब, किसान सभी महंगाई व बेरोजगारी के साथ आर्थिक मंदी से त्रस्त हैं। विरोध करने वालों में भगवती प्रसाद चौधरी, राजधर दूबे, अमिताभ पांडेय, राजन निषाद, संजय जायसवाल, छोटू चौबे, शोभित दूबे, रामश्रृंगार दूबे, जनार्दन पांडेय, स्वरुपचंद सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी