राफेल विमान पर क्लीन चिट तो राहुल के विरोध में उतरी भाजपा

उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल विमान खरीद की पुर्नविचार याचिका खारिज होने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के सिटी क्लब मैदान पर जुटे भाजपाइयों ने राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर माफी मांगते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस का झूठ उजागर हो चुका है इसलिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:59 PM (IST)
राफेल विमान पर क्लीन चिट तो राहुल के विरोध में उतरी भाजपा
राफेल विमान पर क्लीन चिट तो राहुल के विरोध में उतरी भाजपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल विमान खरीद की पुर्नविचार याचिका खारिज होने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के सिटी क्लब मैदान पर जुटे भाजपाइयों ने राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर माफी मांगते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस का झूठ उजागर हो चुका है इसलिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश की रक्षा से जुड़े इस अहम मसले पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले झूठ बोला। चुनावी लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने जनता को इस मसले पर गुमराह करने की भरसक कोशिश की लेकिन जनता ने नरेंद्र मोदी को दुबारा सत्ता देकर इस झूठ को अस्वीकार कर दिया। अब सर्वोच्च न्यायालय ने भी क्लीन चिट दे दी है तो राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विकेश्वर प्रताप सिंह, विद्याधर तिवारी, आशुकांत चुनाहे, गौरव उमर, जय प्रकाश सिंह, देव प्रकाश पाठक, कौशल श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार द्विवेदी, श्याम सुंदर केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी