बामी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग

- संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा पत्रक - 90 दिन बाद भी पुलिस की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:49 PM (IST)
बामी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग
बामी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग

- संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा पत्रक

- 90 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर बामी हत्याकांड के आरोपी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में तिहरे हत्याकांड का खुलासा 90 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं हो सका। इससे नाराज संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपकर न्याय के लिए सीबीआइ जांच की मांग की गई है। कहा कि कहा कि 90 दिन बीतने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। तीन किशोरों की हत्या किए जाने के बाद भी अब तक खुलासा न होने से क्षेत्र में दहशत है।

ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा का गठन कर न्याय के लिए आंदोलन की तैयारी में लगे हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में 31 नवंबर 2020 को परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बालक आए थे। दूसरे दिन लड़की की विदाई के बाद घर के तीन बच्चे जंगल में बेर खाने गए थे। दूसरे दिन एक बांध के किनारे जलाशय में उनके शव पाए गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में बच्चों की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। एडीजी वाराणसी समेत जिले के तमाम आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया था। दूसरी ओर पीड़ित परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक छानबे राहुल कोल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी व्यथा व्यक्त की थी। इसके बावजूद अभी तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हत्याकांड पर से पर्दा उठाने और अपराधी को कानूनी शिकंजे में जकड़ने के लिए सीबीआइ जांच की मांग की गई है। इस मौके पर डा. गणेश प्रसाद अवस्थी, गोवर्धन त्रिपाठी, मधुकर मिश्र, रविन्द्र कुमार राय, सुरेंद्र दुबे, सूर्यकांत एवं जगदीश उपाध्याय रहे।

chat bot
आपका साथी