पक्का घाट पर चैती महोत्सव में जुटेंगे कलाकार

मीरजापुर : घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में चैत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Feb 2018 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 05 Feb 2018 07:22 PM (IST)
पक्का घाट पर चैती महोत्सव में जुटेंगे कलाकार
पक्का घाट पर चैती महोत्सव में जुटेंगे कलाकार

मीरजापुर : घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में चैती महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नगर पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 17 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पूर्व में चैती महोत्सव का आयोजन होता था लेकिन इधर कई वर्षों से यह बंद था। इस बार से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू होगा। पक्का घाट पर नाव पर मंच बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम ¨हदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हो रहा है। बैठक में पं. महेश्वर पति त्रिपाठी, राजपति ओझा व लोकगीत गायिका अजीता श्रीवास्तव ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम का संयोजक डा. गणेश प्रसाद अवस्थी व सह संयोजक अजीता श्रीवास्तव को बनाया गया।

chat bot
आपका साथी