सड़क पर अब घूमते मिले पशु तो होगा एफआइआर

नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पशु विभाग और नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नगर में छुटटा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान फतहा, पुलिस लाइन रोड पर चलाया गया। इस दौरान सात पशुओं को पकड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 09:46 PM (IST)
सड़क पर अब घूमते मिले 
पशु तो होगा एफआइआर
सड़क पर अब घूमते मिले पशु तो होगा एफआइआर

जासं, मीरजापुर : नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पशु विभाग और नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नगर में छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान फतहा, पुलिस लाइन रोड पर चलाया गया। सात पशुओं को पकड़ा गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आनंद ¨सह ने बताया कि अभियान के तहत दुधारू पशु पाए जाने पर पशुपालकों के खिलाफ एक हजार रुपया तथा 100 रुपया प्रतिदिन की दर से खुराक का जुर्माना लगाया जाएगा। दोबारा पशु के पकड़े पर पांच हजार रुपये तक का भारी जुर्माना और पशुपालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। ईओ विनय तिवारी, डिप्टी सीवीओ सदर आरपी मिश्रा, नगर अभियंता रामजी उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कहा, छुट्टा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस जुबिली में रखा जाएगा। पशुपालक पशुओं को नगर में कदापि छुट्टा न घूमने दें।

chat bot
आपका साथी