अधिवक्ता संघ की बैठक कार्य बहिष्कार की घोषणा

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ सभागार में शनिवार दोपहर तीन बजे की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि दिपावली त्योहार के बाद 30 अक्टूबर को भी संपूर्ण दिवस कार्य बहिष्कार किया जाएगा। डीबीए अध्यक्ष हीरालाल पांडेय ने बताया कि फौजदारी न्यायालय को चुनार ले जाने व चुनार से सिविल जज न्यायालय वापस मुख्यालय लाए जाने का विरोध है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 08:22 PM (IST)
अधिवक्ता संघ की बैठक
कार्य बहिष्कार की घोषणा
अधिवक्ता संघ की बैठक कार्य बहिष्कार की घोषणा

जासं, मीरजापुर : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ सभागार में शनिवार दोपहर तीन बजे की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि दीपावली त्योहार के बाद 30 अक्टूबर को भी संपूर्ण दिवस कार्य बहिष्कार किया जाएगा। डीबीए अध्यक्ष हीरालाल पांडेय ने बताया कि फौजदारी न्यायालय को चुनार ले जाने व चुनार से सिविल जज न्यायालय वापस मुख्यालय लाए जाने का विरोध है। इसकी वजह से लंबित मुकदमों की सूची बढ़ती जा रही है। इसीलिए 30 अक्टूबर को सभागार में बैठक किया जाएगा और इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन होगा। सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों को भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी