स्वास्थ्य के प्रति किशोर व किशोरियों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में किशोर स्वास्थ्य म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:22 PM (IST)
स्वास्थ्य के प्रति किशोर व किशोरियों को किया जागरूक
स्वास्थ्य के प्रति किशोर व किशोरियों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में किशोर स्वास्थ्य मंच बापू उपरौध इंटर कालेज में कार्यक्रम आयेाजित किया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार की योजनाओं से किशोर-किशोरियों को जागरूक किया है।

सीएचसी अधीक्षक डा. संजय सिंह ने कहा कि किशोरों के अंदर हो रहे बदलाव स्वास्थ्य के प्रति जानकारी किए जाने की जरूरत है। ऐसी जानकारियों से ही वे स्वास्थ्य संबंधी खामियों को दूर कर पाएंगे। इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण और उससे संबंधित जानकारी लेते रहे। काउंसलर शैलजा मिश्रा ने बताया कि लड़कियों को स्वास्थ्य में होने वाले परिवर्तन पर ध्यान देते हुए इससे संबंधित चिकित्सकीय जानकारी लेने की जरूरत रहती है। प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता छात्र-छात्राओं के अंदर आती है। डा. रिचा शुक्ला ने कहा कि किशोर और किशोरियों को स्वास्थ संबंधित जानकारी दिए जाने से जागरूकता सदैव बनी रहती है। संकोच व झिझक से बेहतर इलाज संभव नहीं हो सकता है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट देवेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी