मछली के चक्कर में युवक जलाशय में हो गया लापता

पटेहरा कला निवासी महेंदर (32) अपने साथ कल्लू के साथ खेत से रात में शिवसागर बांध में जाल पहले से फैलाया था। उसे चोरी छीपे निकालने के लिए पहुंचे थे तब तक मछली पालक नाव पर से ही टार्च जला दिया। जिससे कल्लू तो भाग गया किन्तु महेंदर लापता हो गया। सुबह कल्लू जब महेंदर का कपड़ा लेकर घर गया तब परिवार में हलचल मच गई। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन कर चौकी पटेहरा को फोनिक सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:04 AM (IST)
मछली के चक्कर में युवक  जलाशय में हो गया लापता
मछली के चक्कर में युवक जलाशय में हो गया लापता

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : पटेहरा कला निवासी महेंद्र (32) अपने साथ कल्लू के साथ खेत से रात में शिवसागर बांध के जलाशय में जाल पहले से फैलाया था। उसे चोरी-छिपे निकालने के लिए पहुंचे थे तब तक मछली पालक नाव पर से ही टार्च जला दिया जिससे कल्लू तो भाग गया लेकिन महेंद्र लापता हो गया। सुबह कल्लू जब महेंद्र का कपड़ा लेकर घर गया तब परिवार में हलचल मच गई। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन कर चौकी पटेहरा को फोन से सूचना दी।

चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर नाव के सहारे व स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन करते रहे। इसी बीच इंस्पेक्टर मड़िहान राजकुमार सिंह मय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पंडुब्बा को विध्याचल से बुलवाए हैं। वहीं आरोप है कि मामला चाहे जो भी हो घटना के बाद रात से ही सभी ठेकेदार व उनके आदमी बांध छोड़ गायब है। आशंका जताई जा रही कि कहीं ठेकेदार ही तो युवक को गायब न किया हो। शिवसागर बांध में घटना की जांच कर वापस आते समय महेंद्र के परिवार व उनके परिजन मड़िहान इंस्पेक्टर की गाड़ी के आगे आकर मछली ठेकेदार को बुलाने और शव बरामद करने की जिद करने लगे। इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह द्वारा न्याय दिलाने का भरोसा देने पर वे लोग हट गए।

chat bot
आपका साथी