एआरटीओ के निकलते खड़े हो गए वाहन

मीरजापुर : मीरजापुर -शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात वाहनों की चे¨कग की गई, इससे प्राइवेट व य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 10:13 PM (IST)
एआरटीओ के निकलते खड़े हो गए वाहन
एआरटीओ के निकलते खड़े हो गए वाहन

मीरजापुर : मीरजापुर -शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात वाहनों की चे¨कग की गई, इससे प्राइवेट व यात्री वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। बसों के खड़ा होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर ¨सह की टीम के मीरजापुर-शक्तिनगर मार्ग पर वाहनों के चे¨कग की जानकारी होने पर प्राइवेट वाहनों में खलबली मच गई। ट्रकों के चक्का जहां के तहां जाम हो गए। बरकछा पहाड़ी के एक होटल पर वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस भी खड़ी कर दी गई, इससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों को दूसरा कोई वाहन नहीं मिल रहे था। बहुत से लोगों की ट्रेन छूट गई। लोगों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। शासन के निर्देश पर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया वाहनों के पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी