जनसमस्याओं को लेकर जहिमो ने उठाई आवाज

मीरजापुर : जन समस्याओं का समाधान न होने से क्षुब्ध जन हित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 09:47 PM (IST)
जनसमस्याओं को लेकर जहिमो ने उठाई आवाज

मीरजापुर : जन समस्याओं का समाधान न होने से क्षुब्ध जन हित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। मोर्चा के नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि नगर ही नहीं जिले के राजमार्ग व संपर्क मार्ग खराब हो गए हैं। विभागीय अधिकारी सड़कों की मरम्मत कराने में आनाकानी कर रहे हैं। इसी तरह पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पेंशन की बढ़ी राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाए।

बाढ़ पीड़ित किसानों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली। नगर क्षेत्र में सड़क पहले बनाई जाती है उसके बाद सीवर लाइन का निर्माण किया जाता है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। कहा गरीबों को राशन कार्ड नहीं बनने से वे योजना से बंचित हो रहे हैं। अस्पताल से मरीजों को दवा व जांच सुनिश्चित किया जाए। सभा को झब्बूलाल मौर्य, भोजराज त्रिपाठी, लाल बहादु मौर्य, शिव प्रसाद ¨बद, समसुद्दीन मंसूरी, राम ¨सह व दिनेश चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी