गैस चूल्हा मिलते महिलाओं के चेहरे खिलें

मीरजापुर : जनपद के दो ब्लाकों में शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत 55 गरीब महिला पा

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM (IST)
गैस चूल्हा मिलते महिलाओं के चेहरे खिलें

मीरजापुर : जनपद के दो ब्लाकों में शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत 55 गरीब महिला पात्रों को गैस सिलेंडर वितरित किया गया। गैस कनेक्शन मिलते ही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जमालपुर: ब्लाक अंतर्गत करजी गांव में एक गैस कंपनी की ओर से पैंतीस गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन व सिलेंडर वितरित किया गय। ग्राम प्रधान कमलेश गुप्ता ने कहा कि अब गरीबों के घर में गैस पर महिलाएं खाना पकाएंगी। इसमें आभा देवी, रीता उर्मिला, लक्ष्मीना, शकुंतला, गौरी समेत 35 महिलाएं योजना से लाभांवित हुई। नारायणपुर: ग्राम खजुरौल में ग्राम प्रधान सतवंत भारती ने बीस महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किया। इस मौके पर नारायणपुर मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार जायसवाल, सर्वेश ¨सह, जीऊत राम, राजा साहब, मिथिलेश पाठक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी