ग्रामीण महिलाएं भी गैस चूल्हा पर पकाएगीं खाना

लालगंज(मीरजापुर): अब गांवों की गरीब महिलाओं को भी भोजन बनाते समय धुएं से दो-चार नहीं होना पडे़गा। इस

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 10:19 PM (IST)
ग्रामीण महिलाएं भी गैस चूल्हा पर पकाएगीं खाना

लालगंज(मीरजापुर): अब गांवों की गरीब महिलाओं को भी भोजन बनाते समय धुएं से दो-चार नहीं होना पडे़गा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन देने की घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। इस दिशा में पेट्रोलियम कंपनियों ने कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत गैस के डीलर गांवों में हर परिवार की महिला मुखिया से मिल कर उनसे मुफ्त कनेक्शन के लिए आवश्यक कागजात मांग जुटा रहे थे। इसमें आधारकार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति शामिल है। हर गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला मुखिया की सूची सीधे गैस कंपनी ने अपने डीलर को दी है। अब इसमें धांधली करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

ईंधन गैस लेने वालों की सूची मे अपना नाम देख कर गंवई महिलाएं आह्लादित भी है। अपने वृद्ध मां-बाप की सेवा करने मायके में रह रही बामी गांव निवासिनी शीला पुत्री जुगुडू कहती हैं कि हमने तो प्रधान से गैस के लिए कभी नहीं कहा, लेकिन

सूची में नाम आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन गैस गरीबों को भी देने का वादा किया था। हालांकि

विश्वास नहीं था कि इतने जल्दी गैस कनेक्शन मिल जाएगा। बामी की

जलपा देवी, अमहांमाफी की पुष्पा, सुनीता भी लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देख कर खुशी से झूम उठीं। अभी तक ग्रामीण महिलाएं जंगल से लकड़ी इकट्ठा व उपली पाथ कर भोजन बनाती हैं।

chat bot
आपका साथी