सूदखोरों से त्रस्त लोग कर रहे पलायन

¨वध्याचल (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के कस्बा में सूदखोरों से यहां के बा¨शदे त्रस्त है। इनके चंगुल

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 10:57 PM (IST)
सूदखोरों से त्रस्त लोग कर रहे पलायन

¨वध्याचल (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के कस्बा में सूदखोरों से यहां के बा¨शदे त्रस्त है। इनके चंगुल में फंसे लोग पलायन या फिर मौत को गले लगा ले रहे हैं। इस तरह की कई घटनाएं घट चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे है।

क्षेत्र में कई सूदखोर सक्रिय हैं। वे दस से बीस प्रतिशत ब्याज पर लोगों को रुपये मुहैया कराते हैं। नवरात्र मेला में लोग दुकान लगाने के लिए मोटे ब्याज पर रुपये ले लेते है। दूसरे ऐसे लोग कर्ज लेते है जो जुआ खेलने के आदी है। रुपये समय से न लौटाने पर ब्याज दर ब्याज बढ़ता जाता है। कुछ लोगों का कर्ज तो उनके माता- पिता खेत और मकान बेच कर चुकाते है। कर्ज नहीं चुका पाने वाले लोग तगादा व धमकियों से आजिज आकर इलाका छोड़ अन्यत्र घर बसा लेते हैं। किन्हीं कारणों से दूसरी जगह नहीं बस पाने वाले लोग आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाते हैं। कर्ज देने वाले इतने दबंग और सरहंग होते है कि पीड़ित लोग मुंह तक खोलने की हिम्मत नही जुटा पाते हैं।

chat bot
आपका साथी