पर्यावरण शुद्धि को किया यज्ञ

नारायणपुर (मीरजापुर) : सरदार पटेल वाहिनी द्वारा रविवार को सरदार पटेल पार्क परिसर में पर्यावरण शुद्धि

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 10:41 PM (IST)
पर्यावरण शुद्धि को किया यज्ञ

नारायणपुर (मीरजापुर) : सरदार पटेल वाहिनी द्वारा रविवार को सरदार पटेल पार्क परिसर में पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन कुंड में लोगों ने आहुतियां दी। अंत में बाजार भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में तुलसी के पचास पौधों का वितरण किया गया। पुरोहित पं. रामधार शास्त्री ने यज्ञ हवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन समय में यज्ञ की आहुति में डाली जाने वाली सामग्री से पर्यावरण शुद्ध होता था। तुलसी के पौधे से होने वाले लाभ को भी बताया। यजमान की भूमिका में आतमाराम गोस्वामी रहे। इस दौरान कैलाश योगी, आशुतोष दुबे, मुन्नीलाल, सुरेश आर्य, डा. महेंद्र भारती, दिनेश राजगुरु, विद्याधर चौबे आदि थे।

chat bot
आपका साथी