विलंबित रहीं ट्रेनें, परेशान हुए यात्री

मीरजापुर: कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अप व डाउन में एक द

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 10:17 PM (IST)
विलंबित रहीं ट्रेनें, परेशान हुए यात्री

मीरजापुर: कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अप व डाउन में एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। शुक्रवार को सुबह से आसमान में निकली धूप से पारा थोड़ा चढ़ा लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंडक से राहत नहीं मिली। दिन में लोग थोड़ा धूप का आनंद लेते देखे गये। शाम चार बजते-बजते अंधेरा छा गया और एक बार फिर कड़ाके की सर्दी से पूरा जिला आगोश में आ गया। लोग बागघरों में दुबक गये। मौसम का पारा आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए बास के सहारे झोपड़ी बनाकर जमीन से चार पांच फीट ऊंचाई पार चारपाई डाले हुए हैं। शाम ढलते ही उसी में छिप जाते हैं। किसानों को फसलों की जंगली जानवरो से सुरक्षा की चिंता सता रही है। सिवान में लोग ठंड से बचने के लिए यही तरीका अपना रहे हैं।

स्टेशन पर नहीं जल रहा अलाव

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रात को यात्रियों का बुरा हाल है। यहां पर भी अलाव नहीं जलवाया गया है। शुक्रवार की रात को मुंबई से उतरे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में रात गुजारना पड़ा। लोग बेहाल देखे गये। स्टेशन प्रशासन भी अलाव नहीं जलवा पा रहा है। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

यात्रियों को हो रही दिक्कत

यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे को प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा का घाटा उठाना पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या घटी है। प्रतिदिन दर्जनों लोग टिकट भी वापस करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी