अधिक से अधिक करें वर्षा जल का संचय

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 10:04 PM (IST)
अधिक से अधिक करें वर्षा जल का संचय

मीरजापुर: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बैठक में वर्षा जल संचय के कार्य की मानीटरिंग की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक तालाब, बंधी व चेकडैम का निर्माण कराया जाय जिससे वर्षा का पानी संचित हो सके। उन्होंने कहा कि बारिश की एक-एक बूंद कीमती है। वाटर रिचार्जिग जरूरी है। इसके लिए सभी का सहयोग चाहिए। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हमें अपने घरों के पानी को भी व्यर्थ नहीं बहने देना होगा। इसके लिए जल संचय के लिए जमीन में गड्ढा खोदना होगा।

उन्होंने कहा कि अधूरे कार्य को पूरा कराया जाय। लोहिया गांवों के विकास में कोताही न बरती जाय। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं किया जायेगा जो भी अधिकारी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि लोहिया गांवों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। डीएम ने पुराने कूप व तालाबों के जीर्णोद्धार पर जोर दिया। जल संचय के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इस दौरान सीडीओ विवेक पांडेय, पीडी राजीव बनकटा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी