बुलंदशहर में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में महिला को बैंक से पैसे निकालने के बहाने आरोपित युवक बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 07:03 PM (IST)
बुलंदशहर में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर में महिला को बेहोश कर क‍िया दुष्‍कर्म।

बुलंदशहर, जेएनएन। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बैंक से पैसे निकालने के बहाने आरोपित युवक बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह है मामला

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार शाम देहात कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नगर स्थित एक बैंक में खाता है। गत 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह गांव से बुलंदशहर स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रही थी। जब वह अनूपशहर अड्डे के निकट पहुंची, तो गांव निवासी आरोपी युवक रिजवान ने उसे रास्ते में रोक लिया और बैंक जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता को रास्ते में गन्ने का जूस पिलाया, इसके पीते ही महिला बेहोश हो गई। आरोपी महिला को कांशी राम आवास के एक फ्लैट में ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर फरार हाे गया। देहात कोतवाली विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्दी उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी