युवती का धर्म परिवर्तन करा देह व्यापार में धकेला, रिपोर्ट दर्ज कराने पर की फायरिंग
एक युवती को अगवा कर बेच दिया गया। खरीदार ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
मेरठ (जेएनएन)। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को अगवा कर हरिद्वार में बेच दिया। वहां उसका धर्म परिवर्तन करा देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। युवती किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपितों ने पीड़ित परिवार पर फायरिंग की।
पति को छोड़ दिया था
महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मवाना में हुई थी। मारपीट के चलते उसने पति को छोड़ दिया था। दो साल पहले समर गार्डन निवासी एक युवक बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपित ने उसे हरिद्वार में ले जाकर बेच दिया। उसे खरीदने वाले शख्स ने उसका धर्म परिवर्तन करा देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।
एक महीने पहले घर पहुंची
एक माह पहले किसी तरह लड़की घर पहुंची। परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके चलते बुधवार रात करीब नौ बजे आरोपित अपने छह साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। जब परिजनों ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। किसी तरह परिजनों ने भाग कर जान बचाई।