बाइक से गिरकर महिला व सिपाही जीजा घायल

रजवाहे के पुल पर शनिवार बेकाबू होकर गिरी बाइक पर सवार महिला व उसका सिपाही जीजा घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:11 AM (IST)
बाइक से गिरकर महिला व सिपाही जीजा घायल
बाइक से गिरकर महिला व सिपाही जीजा घायल

जेएनएन, मेरठ। रजवाहे के पुल पर शनिवार बेकाबू होकर गिरी बाइक पर सवार महिला व उसका सिपाही जीजा घायल हो गए। जबकि बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रही महिला भी घायल हो गयी। महिला ने अन्य बाइक पर सवार देवर पर उसका दुपट्टा खींचने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

जिला हापुड़ के चमरी निवासी रेखा पुत्री नरेश की शादी नौ वर्ष पूर्व थाना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी दीपक गिरी के साथ हुई थी। गृहक्लेश के चलते वह आठ वर्ष से हापुड़ में किराए पर रह रही है। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार पूर्वाहन करीब 11बजे वह अपने सिपाही जीजा जो हापुड़ कोतवाली में तैनात है उसके साथ बाइक पर सवार होकर थाना परीक्षितगढ़ किसी काम से आयी थी। लौटते हुए जैसे ही वह रजवाहे के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार उसका देवर राकेश व सास आ गए। महिला का आरोप है कि देवर ने उसका दुपट्टा खींच लिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी। उस पर सवार रेखा व जीजा घायल हो गए। इसकी चपेट में आकर सड़क पार कर रही महिला सावित्री पत्नी ओगराज भी घायल हो गई।

हालांकि इस बीच पुलिस पहुंच गयी और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उक्त मामले में रेखा ने देवर व सास के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ मिथुन दीक्षित ने कहा कि मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी।

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

जेएनएन, मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबुकपुर गांव के सामने ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे मेरठ भर्ती कराया गया। दबथुवा निवासी सुनील पुत्र श्री चंद बाइक पर सवार होकर बुबुकपुर से अपने गांव आ रहा था। करनाल हाईवे पर चढ़ते ही शामली की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिसमें सुनील गंभीर घायल हो गया। सूचना पर स्वनज पहुंचे और मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया।

chat bot
आपका साथी