उफ! बाजार जाने से मना करने पर पत्नी को इतनी बड़ी सजा

दीपावली की खरीदारी करने बाजार जाने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर महिला ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने उसके घर भी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 06:18 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 06:18 AM (IST)
उफ! बाजार जाने से मना करने पर पत्नी को इतनी बड़ी सजा
उफ! बाजार जाने से मना करने पर पत्नी को इतनी बड़ी सजा

मेरठ, जेएनएन। दीपावली की खरीदारी करने बाजार जाने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर महिला ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने उसके घर भी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हनुमानपुरी में गुड्डी अपने पति प्रेमचंद और दो बच्चों के साथ किराये पर रहती है। ससुरालियों से विवाद के बाद दंपती अपने पैतृक गांव माछरा से हनुमानपुरी में आकर रहने लगा था। गुरुवार को प्रेमचंद दीवाली की शापिग करने के लिए पत्नी और बच्चों को लेकर बाजार जा रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया और गुड्डी ने बाजार जाने से इंकार कर दिया। कहासुनी के बाद प्रेमचंद ने गुड्डी के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई थी। लेकिन आरोपित मौके पर नहीं मिला।

गोकशी का आरोपित गिरफ्तार: मेडिकल थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि गोकश कमालपुर की ओर से जागृति विहार जा रहे हैं। उनके पास एक गाय भी है। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आरोपितों ने फायरिग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सदाकत निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि ाथी फरार हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपित के पास से बरामद गाय को पुलिस ने भावनपुर थाना क्षेत्र के छिलौरा में बनी श्रीराम गोशाला भिजवा दिया।-जासं

chat bot
आपका साथी