जब भाजपा नेता ने महिला को रिया चक्रवती कहा, पढ़िए फिर थाने में क्‍या हुआ Meerut News

मेरठ के एक थाने में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। एक भाजपा नेता की अभद्रता और महिला को रिया चक्रवर्ती कहने पर नौचंदी थाना अखाड़ा बन गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। बात सांसद तक पहुंची तो एसपी सिटी को मौके पर जाना पड़ा।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 11:30 AM (IST)
जब भाजपा नेता ने महिला को रिया चक्रवती कहा, पढ़िए फिर थाने में क्‍या हुआ Meerut News
एक भाजपा नेता की अभद्रता पर मेरठ का नौचंदी थाना अखाड़ा बन गया।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा नेता की अभद्रता और महिला को रिया चक्रवर्ती कहने पर नौचंदी थाना अखाड़ा बन गया। दोनों पक्षों के लोगों में थाने में ही मारपीट हो गई। बात सांसद तक पहुंची तो एसपी सिटी को मौके पर जाना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद भाजपा नेता और महिला के बीच एसपी सिटी ने समझौता कराया। भाजपा नेता ने महिला से थाने में माफी मांगी।

शास्त्रीनगर के रहने वाले व्यापारी की पत्नी ने बुधवार को पड़ोसी भाजपा नेता के भाई पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि वह उन्हें देखकर छत पर कपड़े उतार कर खड़ा हो जाता है। उल्टा उन्हें ही जेल भिजवाने की धमकी देता है। गुरुवार को भाजपा नेता और महिला पक्ष के कुछ लोग थाने पहुंच गए। थाने में दोनों पक्ष समझौता कर रहे थे।

तभी भाजपा नेता ने महिला को अपशब्द कहते हुए रिया चक्रवर्ती की संज्ञा दे दी। इसपर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एसएसपी को फोन कर दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही। सांसद का कहना है कि उनके पास विवाद की सूचना आई थी। पुलिस अफसरों से समझौते के लिए कहा था क्योंकि हर विवाद का अंत बातचीत से संभव है।

chat bot
आपका साथी