सहारनपुर से देहरादून जा रही चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, मची अफरा-तफरी; छह घायल

सहारनपुर से देहरादून जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज डिपो की बस का अगला पहिया निकल गया। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। बस में करीब चालीस यात्री सवार थे।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM (IST)
सहारनपुर से देहरादून जा रही चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, मची अफरा-तफरी; छह घायल
सहारनपुर में चलती बस का पहिया निकला ।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर से देहरादून जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज डिपो की बस का अगला पहिया निकल गया। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। बस में करीब चालीस यात्री सवार थे। 

डाट काली मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर सहारनपुर रोड पर बस का अगला बायीं साइड का पहिया निकल गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों में अफरा-तफरी मचने लगी। सवारियों ने बताया कि चालक ने उसी दौरान स्टेयरिंग को मोड़ दिया जिससे बस सड़क किनारे दीवार से जा टकरा गई। बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। 

हादसे के दौरान एक दूसरे के ऊपर यात्री आ गिरे जिससे छह यात्रियों को चोटें आईं। बस के रुकने के बाद वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों के मदद से सवारियों को नीचे उतारा गया। इन्हें निजी वाहनों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिचालक ने अन्य बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य तक भिजवाया। 

chat bot
आपका साथी