कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे थे नकली फुटबॉल और रैकेट

मेरठ खेल का सामान बनाने के लिए जाना जाता है। शहर की इस छवि को कुछ लोग धब्बा लगा रहे हैं। खेल का नकली सामान बनाकर सप्लाई किया जा रहा है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 12:20 PM (IST)
कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे थे नकली फुटबॉल और रैकेट
कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे थे नकली फुटबॉल और रैकेट
मेरठ (जेएनएन)। एक बार फिर शहर में लोकल माल को ब्रांडेड बनाकर बेचने वाली स्पोर्ट्स फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
डायरेक्टर ने की शिकायत
गुरुग्राम से ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बनाने वालों पर नजर रखती है। मंगलवार को जब फैक्ट्री से नकली माल रिटेलर के यहां ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जा रहा था तो पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने वीनस स्पोर्ट्स फैक्ट्री के मालिक राजीव सैनी को सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया। मौके से 200 नीविया फुटबाल व वॉलीबाल, 70 योनेक्स के नकली रैकेट समेत अन्य नामी कंपनियों का सामान बरामद हुआ। आशंका है कि यहां क्रिकेट बैट भी बनाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
इंडिया मार्ट से खुली पोल 
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उन्होंने इंडिया मार्ट पर मेरठ की इस फैक्ट्री को देखा था। उसी दिन जाल बिछा दिया था। सही समय मिलते ही छापामारी कर नकली सामान पकड़ लिया गया।
इन राज्यों में सप्लाई होता था माल 
वीनस स्पोर्ट्स फैक्ट्री से उप्र के अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य कई राज्यों में माल सप्लाई किया जाता था। मौके से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच चल रही है।
इनका कहना है
पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। वह कब से इस काम में लगा था। इसका भी पता लगाया जा रहा है।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी
chat bot
आपका साथी