Weather Update Meerut: कड़ाके की ठंड के बाद गर्मी के तल्ख तेवर को रहिए तैयार, मार्च में पारे के तेवर 14 सालों में इस बार सबसे नरम

Meerut City Weather Update News In Hindi एक से नौ मार्च के बीच औसत अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस। चार दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया। 11 से 14 तक हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में वृद्धि होगी। पहाड़ाें पर बर्फबारी होने के बाद उत्तर पश्चिम शुष्क और ठंडी हवा का प्रवाह मेरठ समेत एनसीआर में बना हुआ है।

By OM Bajpai Edited By: Abhishek Saxena Publish:Mon, 11 Mar 2024 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2024 10:07 AM (IST)
Weather Update Meerut: कड़ाके की ठंड के बाद गर्मी के तल्ख तेवर को रहिए तैयार, मार्च में पारे के तेवर 14 सालों में इस बार सबसे नरम
Weather Update: मार्च में पारे के तेवर 14 सालों में इस बार सबसे नरम

HighLights

  • 15 मार्च के बाद तापमान मेंं वृद्धि देखने को मिलेगी
  • एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है

ओम बाजपेयी, मेरठ। इस बार मार्च में मौसम का अंदाज अलग नजर आ रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से लगातार कम चल रहा है। एक से नौ मार्च के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। 14 साल में यह पहली बार है जब उक्त अवधि में तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक कम बना हुआ है। सोमवार को भी दिन में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में इजाफा हुआ।

इस बार पश्चिम विक्षोभ ने विलंब से अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है। मनाली, शिमला जैसे फरवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिली है। अधिकांश इलाकों में दिसंबर और जनवरी में पहाड़ों की चोटियां बर्फ से रहित थी। दो मार्च को सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है और नैनीताल में भी बर्फ गिरी। पहाड़ों के साथ मैदानाें में भी पश्चिम विक्षोभ ने असर दिखाया। मार्च में आठ मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। मार्च में सामान्य रूप से 24.2 मिलीमीटर बरसात होती है।

सामान्य से कम पर बना रहा पारा

मार्च का सामान्य अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस है। एक से नौ मार्च के बीच औसत अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उक्त अवधि में एक भी दिन पारा 27.5 डिग्री से अधिक नहीं गया है। जबकि वर्ष 2023 में पारा 31.7 डिग्री तक इस अवधि में पहुंच गया था। 2024 में चार मार्च से सात मार्च तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मायावती ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से घाेषित किया अपना प्रत्याशी, नाम जानकर चौंक गए सभी

ये है मौसम का पूर्वानुमान

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 2011 से उपलब्ध अब तक यह पहला मौका है जब तापमान में इतनी गिरावट देखी जा रही है। यह अवधि इससे भी ज्यादा हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः Bareilly News; घर में ताला लगाकर 2010 दंगे का मास्टर माइंड मौलाना तौकीर गायब, समन तामील नहीं करा सकी पुलिस, आज कोर्ट में होना है पेश

हवाओं का बहाव 11 मार्च से 13 के बीच दक्षिण पश्चिम हो जाएगा। जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी। 12 से 14 मार्च के बीच ही एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और दिल्ली एनसीआर में पारा 14 मार्च के बाद फिर से गिरेगा।

गत वर्षों में एक से नौ मार्च का औसत तापमान

2021 14 30.1 2022 11.2 27.8 2023 16.3 30.1 2024 11.0 23.9

chat bot
आपका साथी