केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पर ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही घमासान

मेरठ के भाजपाइयों का कहना है कि वायरल वीडियो 24 दिसंबर 2021 का है। जहां देर रात पार्टी की जनविश्वास यात्रा पहुंची थी। इसमें केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इसमें हंसते हुए एक जाति विशेष का नाम लेते हुए नारेबाजी करते हैं।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 08:45 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पर ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही घमासान
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का नारेबाजी करते हुए वीडियो वायरल

मेरठ, जागरण संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का एक वीडियो वायरल होने से पश्चिम उप्र की चुनावी राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री पर ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी का आरोप लगा है। वीडियो को कई ग्रुप में शेयर किया गया है। चुनावी मौसम में भाजपा समेत सभी दलों में वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने इसे फर्जी वीडियो बताया है।

जन विश्वास यात्रा का है वीडियो

वायरल वीडियो पिछले महीने निकाली गई जन विश्वास यात्रा का है, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान नजर आ रहे हैं। वह हंसते हुए ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक घमासान मच गया है। वायरल किए गए वीडियो में उनकी नारेबाजी को लिखकर भी स्पष्ट करने की कोशिश की गई है। भाजपाइयों का कहना है कि यह वीडियो 24 दिसंबर 2021 को मेरठ के ईव्ज चौराहा का है, जहां देर रात पार्टी की जनविश्वास यात्रा पहुंची थी। ईव्ज चौराहा पर शहर एवं कैंट विस क्षेत्र का संयुक्त मंच लगा हुआ था। पूर्वांचल के पूर्व सपा विधायक और प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने एकाउंट से वीडियो को वायरल किया है। उधर, शहर दक्षिण विस सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बदला लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इन्‍होंने कहा 

वीडियो को काट छांटकर बनाया गया है। उनकी छवि धूमिल करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। 

-डा. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री

chat bot
आपका साथी