Top Meerut News of the day,12th July 2019 : एक साथ आठ चिताएं, दो बदमाश ढेर, क्‍यूआरटी तैनात, सांड ने महिला को मारा, नौकरी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, मुजफ्फरनगर में अजित सिंह

गुरुवार को देवबंद में स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में मारे गए आठ लोगों का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। बागपत में कंडेरा गांव में सांड ने टक्कर मारकर महिला को मौत के घाट उतारा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 05:45 PM (IST)
Top Meerut News of the day,12th July 2019 : एक साथ आठ चिताएं, दो बदमाश ढेर, क्‍यूआरटी तैनात, सांड ने महिला को मारा, नौकरी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, मुजफ्फरनगर में अजित सिंह
Top Meerut News of the day,12th July 2019 : एक साथ आठ चिताएं, दो बदमाश ढेर, क्‍यूआरटी तैनात, सांड ने महिला को मारा, नौकरी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, मुजफ्फरनगर में अजित सिंह
मेरठ, जेएनएन। गुरुवार को देवबंद में स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में मारे गए आठ लोगों का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ आठ अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। गत दिनों मेरठ में कलेक्शन एजेंट से दस लाख लूटने के आरोपित दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार आधी रात के बाद मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं बिजनौर में मदरसे में हथियार मिलने के मामले में शुक्रवार को मदरसे में क्यूआरटी तैनात की गई है। बागपत में रमाला के कंडेरा गांव में सांड ने टक्कर मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के एक माह बाद रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह जनपद पहुंचे।
मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर
गत दिनों मेरठ में कलेक्शन एजेंट से दस लाख लूटने के आरोपित दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार आधी रात के बाद मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश शकील और भूरा मेरठ के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं।
एक साथ उठी आठ अर्थियां तो मच गया कोहराम
गुरुवार को देवबंद में स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में मारे गए आठ लोगों का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ आठ अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। इस मौके पर तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। सात का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक महिला का अंतिम संस्कार दूसरे गांव में हुआ। सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं।
शेरकोट मदरसा मामला : मदरसे से धार्मिक पुस्तकें व सामान शिफ्ट किया, क्यूआरटी तैनात
बिजनौर में मदरसे में हथियार मिलने के मामले में शुक्रवार को मदरसे में क्यूआरटी तैनात की गई है। इस दौरान पुलिस ने मुस्लिम समाज के मौजिज लोगों की मौजूदगी में मदरसे में रखी धार्मिक पुस्तकें व अन्य सामान शिफ्ट कराया। अन्य सामान की भी जांच की गई। क्यूआरटी की देखरेख में पूरी कार्रवाई की गई। हथियारों की तस्करी का मुख्य सौदागर आरिफ अभी फरार है। हथियारों को बेचने के लिए आरिफ मदरसा संचालक साजिद से वीडियो काल‍िंग पर बात करता था।
मुकरपुर गुर्जर तिराहे पर मृत मिला गुलदार का शावक
बिजनौर हीमपुर दीपा के ग्राम मुकरपुर तिराहे पर गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेंजर बीएस रावत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सांड ने महिला को मार डाला
बागपत में रमाला के कंडेरा गांव में सांड ने टक्कर मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो वायरल
बुलंदशहर में नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक कई माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित ने अपने फेसबुक एकाउंट पर युवती की अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसपी ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
रालोद सुप्रीमो अजित सिंह कार्यकर्ताओं से मिले
मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के एक माह बाद रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह जनपद पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात कर फीडबैक लिया। इसके बाद क्षेत्र में अनेक स्थानों पर भ्रमण कर जनता से मिले। 
chat bot
आपका साथी