Top Meerut News of the day, 11th October 2019: समाधान पदयात्रा में गिरिराज सिंह शामिल, बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या फउंडेशन की ओर से समाधान पदयात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 05:24 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 11th October 2019: समाधान पदयात्रा में गिरिराज सिंह शामिल, बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Top Meerut News of the day, 11th October 2019: समाधान पदयात्रा में गिरिराज सिंह शामिल, बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मेरठ, जेएनएन। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर मेरठ में जनसंख्या फउंडेशन की ओर से समाधान पदयात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। वहीं बुलंदशहर के नरौरा में तड़के गंगाघाट को जाने वाली सड़क के किनारे पर सो रहे तीर्थयात्रियों को शुक्रवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। दूसरी ओर सिकंदराबाद के मोहल्ला निवासी एक महिला ने एक साल पहले प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या कर दी थी। सहारनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। तो बिजनौर में एक पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने बच्चे को दिया जन्म।

मेरठ से निकली समाधान पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या फउंडेशन की ओर से समाधान पदयात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। अधिक जनसंख्या के चलते कितनी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर 33 गाडिय़ों पर 33 तरह की होर्डिंग लगाकर जागरूक किया गया। यह पदयात्रा शुक्रवार को मोदीनगर पहुंचेगी। 12 को गाजियाबाद और 13 अक्टूबर को जंतर मंतर पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को ज्ञापन दिया जाएगा।

तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, तीन बच्चों सहित सात की मौत

बुलंदशहर के नरौरा में तड़के गंगाघाट को जाने वाली सड़क के किनारे पर सो रहे तीर्थयात्रियों को शुक्रवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चियों सहित सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चों के साथ चार महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बस में सवार होकर वैष्णो देवी की यात्रा कर वापस लौट रहे थे। रात हो जाने के कारण नरौरा रुक गए थे। मृतक अलीगढ़, हाथरस और फीरोजाबाद के निवासी हैं। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने हंगामा भी किया। डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए दस-दस हजार रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई है।

पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

सिकंदराबाद के मोहल्ला निवासी एक महिला ने एक साल पहले प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या कर दी थी। अब देवर की हत्या के लिए भी शूटर बुला लिए। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने महिला के साथ उसके प्रेमी और दो शूटरों को दबोच लिया। शुक्रवार को एसएसपी ने मामले को लेकर प्रेसवार्ता की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महंगी गांव में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की जान हैं। कार्यकर्ता चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करें और कराएं।

पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म

एक पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी 19 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने नौ दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपित ने पांच हजार रुपये में बच्चे को बेच दिया। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। हालांकि वह अपने भांजे को बेटी के बच्चे का पिता बता रहा है। उधर, भांजे ने इसे फंसाने की साजिश बताया है। घटना नांगलसोती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

chat bot
आपका साथी