Today In Meerut: विधान मंडल की समिति लेगी अफसरों की क्लास, जानिए शहर के अन्‍य कार्यक्रम

Today In Meerut आज सोमवार को विधान मंडल के बीस सदस्यों वाली महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति शहर में रहेगी। समिति के सदस्य जिला कारागार और बाल सुधार गृह समेत 12 विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:15 AM (IST)
Today In Meerut: विधान मंडल की समिति लेगी अफसरों की क्लास, जानिए शहर के अन्‍य कार्यक्रम
सीसीएसयू में कार्यपरिषद की बैठक दोपहर तीन बजे से होगी।

मेरठ, जेएनएन। Today In Meerut विधान मंडल के बीस सदस्यों वाली महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति सोमवार को मेरठ शहर में आएगी। समिति के सदस्य जिला कारागार और बाल सुधार गृह समेत 12 विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, खाद्य रसद विभाग, महिला कल्याण, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण, ग्राम्य विकास, श्रम एवं सेवायोजन आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे। समिति के आगमन को लेकर संबंधित संबंधित विभागों के अफसरों ने रविवार को अवकाश के बावजूद कार्यालय खोलकर तैयारियां की। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक दोपहर 3 बजे से होगी। आरवीसी सेंटर में घुड़सवारी प्रतियोगिता का रोमांच सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। क्रीड़ा भारती की गढ़ रोड पर स्थित सम्राट स्वीट्स में बैठक शाम 4 बजे से होगी।

chat bot
आपका साथी