आज होगा कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष का चयन

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मेरठ शाखा के नए अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:15 AM (IST)
आज होगा कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष का चयन
आज होगा कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष का चयन

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मेरठ शाखा के नए अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को हो जाएगा। इस पर चार प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आडिटर पदके लिए भी शनिवार को मतदान होगा। संघ के 114 सदस्य कर्मचारी मतदान करेंगे। शाम को ही मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी सुनेश कुमार और दीपक कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी के कुल नौ पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव होना है। जिसमें से छह पदों पर एक एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आडिटर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। तीनों पदों के प्रत्याशी कई दिन से चुनाव प्रचार में जुटे थे। शनिवार को सुबह दस से चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम को ही मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार, राजेश वर्मा, गुलफाम अली मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आडिटर के लिए दो-दो प्रत्याशी हैं।

दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में अपील वापस ली

अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी सीमा गोस्वामी के नाम से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नोटिस चस्पा किए गए। जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए एक अन्य प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की थी। जिसका विरोध होने पर उन्होंने अपनी अपील को वापस लेते हुए सभी से स्वेच्छा से मतदान करने की अपील की। इस संबंध में उन्होंने चुनाव अधिकारी को लिखित पत्र भी सौंपा।

समाजसेवा के लिए देहदान के संकल्प को किया पूरा

मानव जीवन में दान का विशेष महत्व है। दान के स्वरूप व प्रकार अलग-अलग होते है, जिसमें देहदान का महत्व सर्वोपरि है। इसमें मनुष्य निधन के बाद दूसरे को जीवनदान दे जाता है। मंगल पांडेय नगर निवासी 84 वर्षीय चंद्रप्रभा के देहदान का संकल्प उनके परिवार ने पूरा किया। उनके नाती वैभव सिरोही ने बताया कि गुरुवार को उनकी नानी का निधन होने पर उनकी देह को संबंधित अस्पताल को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी नानी व नाना ने मिलकर दस वर्ष पूर्व देहदान का संकल्प लिया था। चार वर्ष पहले नाना का निधन होने पर उनके संकल्प को पूरा किया जा चुका है।

एल्डर्स कमेटी गठित, कुलवंत बने चेयरमैन

मेरठ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं को वरिष्ठता के आधार पर शामिल किया गया। कुछ पांच सदस्यों वाली कमेटी का चेयरमैन कुलवंत सिंह को बनाया गया है। शुक्रवार को मेरठ बार एसोसिएशन प्रबंध समिति की बैठक नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता महावीर त्यागी व संचालन महामंत्री सचिन चौधरी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठता के आधार पर सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं कुलवंत सिंह, सत्यप्रकाश रस्तोगी, जगदीश सिंह सिरोही, नरेंद्रपाल सिंह व सत्येंद्र कुमार जैन के नाम का चयन किया गया। कुलवंत सिंह को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी