सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, गंभीर अवस्था मे किया रेफर

Road Accident in Saharanpur गंगोह में बाइक व मैजिक वाहन की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों लोगा रिश्‍तेदारी से लौट रहे थे। घायलों को गंभीर अवस्था मे ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:21 PM (IST)
सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, गंभीर अवस्था मे किया रेफर
सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल।

सहारनपुर, जेएनएन। बाइक व मैजिक वाहन की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था मे ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह है मामला

गांव खालिदपुर निवासी धर्मपाल (45)अपने पुत्र नितिन (15) व सागर (11) के साथ कहीं रिश्तेदारी में गया हुआ था। गुरुवार सुबह वहां से अपनी बाइक पर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव बीराखेड़ी के पास उसकी एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही तीनों बाप-बेटे सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में तीनों की टांगें टूट गई वहीं अन्य गंभीर चोटें भी लगी हैं। दुर्घटना देख मौके पर राहगीरों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी वहां पहुंचे चौधरी नक्षत्रपाल सिंह व कुरेशिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने वाहन से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्रथम उपचार के बाद तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन छोड़कर भागे चालक को भी पीछा कर बाद में हिरासत में ले लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी