खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने पर मिल रही धमकी

क्कद्यश्रह्ल ख्ड्डह्य ढ्डश्रह्वद्दद्धह्ल 12 ब्द्गड्डह्मह्य ड्डद्दश्र ठ्ठश्रख् द्बद्घ ब्श्रह्व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 02:13 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 02:13 AM (IST)
खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने पर मिल रही धमकी
खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने पर मिल रही धमकी

खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने पर मिल रही धमकी

मेरठ,जेएनएन। नगर की अक्षय कालोनी में लगभग 12 साल पहले खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने पर धमकी दी। दर्जनों की संख्या में चौकी पहुंचे पुरुष और महिलाओं ने पुलिस से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लावड़ निवासी पीड़ित नवाब अली, यासमीन, बाबू, सुंदर सैनी, बालेश्वरी, शमीम, शहनाज बानो, मौसम अली आदि ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में अबरार से अक्षय कालोनी में प्लाट खरीदे थे। कुछ दिन बाद अबरार की मृत्यु हो गई। अब वह उस जगह पर मकान बनाना चाहते हैं तो कुछ दबंग उस जमीन को अपनी बताते हुए मकान नहीं बनने दे रहे हैं। लगातार पीड़ितों को धमकी दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्लाट बेचने वाले ने दूसरों की जमीन भी बेच दी थी। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। अब कुछ लोगों ने वहां मकान बना लिए। वहीं, मौके पर जमीन साबिर हसन खुद की होने का दावा कर रहा है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दे रखा है। इसीलिए दूसरा पक्ष मकान बनाने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए पुलिस उनको रोक रही है। कोर्ट से फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी